27 दिसंबर 2017 - 15:20
स्वीडन की पुरानी मस्जिद पर हमला

ज्ञात रहे कि पिछले कुछ वर्षों में स्वीडन में मस्जिदों और शरणार्थियों के कैंपों पर बार-बार हमले हुए हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार स्टाकहोम मस्जिद के इमाम जमाअत खालिद अदीब ने कहा है कि नस्ल परस्तों ने शहर की पुरानी मस्जिद के दरवाजे पर एक बड़ी सलीब लगाकर मस्जिद पर हमला कर दिया।
इस मस्जिद के इमामे जमाअत का कहना था कि पहले भी इस मस्जिद पर अंतरजातीय हमले हो चुके हैं।
और कई बार नमाज़ियों की निशानी के तौर पर पर सलीब की बिगड़ी हुई तस्वीर मस्जिद के दरवाज़े पर बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी कम से कम 2 बार स्टाकहोम की इस मस्जिद पर हमला किया गया था।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ वर्षों में स्वीडन में मस्जिदों और शरणार्थियों के कैंपों पर बार-बार हमले हुए हैं।